ग़ाज़ीपुर जिले में तीन नगरपालिका व पांच नगर पंचायतों का चुनाव सकुशल संपंन कराने के बाद अब पीठासीन अधिकारियों की ओर से स्थानीय तहसीलों पर बने स्ट्रांग रूम में रखा गया है। इसके निरीक्षण को लेकर जिला प्रशासन की ओर से पुलिसकर्मी तैनात किये गए है।
नगरपालिका व नगरपंचायत का चुनाव सकुशल संपंन कराने के लिए 99 केंद्र व 266 बूथ बनाये गए है। इन बूथों पर चुनाव होने के बाद स्ट्रांग रूम में मतपेटिका रखी जा रही है। इसमें नगरपालिका गाजीपुर व नगरपंचायत जंगीपुर की मतपेटिका स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रखा गया है।
जबकि अन्य नगरपंचायत व नगरपालिकाओं का संबंधित तहसील पर बने स्ट्रांग रूम में रखा गया है। बूथों पर मौजूद प्रत्याशियों के एजेंट सहित प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में मतपेटिकाओं को सील किया गया। जिसके बाद उसे विभागीय वाहनों से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ स्ट्रांग रूम में पहुंचाया गया है।