Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

गाजीपुर में दो पक्षों के विवाद में चले ईंट-पत्थर, महिला की मौत, 5 लोगों पर FIR

गाजीपुर के जमानियां में मंगलवार रात दो वर्गों में मामूली विवाद हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इतना ही नहीं, दोनों गुटों से ईंट पत्थर भी चले। इसी बीच एक 52 साल की महिला घायल हो गई। उसे परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले गए। देर रात इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हो गया है। इस समय गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

ghazipur-zamania-news-woman-who-came-to-rescue-injured-died-during-treatment-fir

मामला जमानियां के मतसा गांव का है। हत्या के मामले में मृत महिला के पुत्र नीरज खरवार ने बगल के ही पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है। वहीं, इस घटना के बाद से ही आरोपी व उसके परिवार के सभी सदस्य घर में ताला डालकर फरार हो गए हैं। घटना के बाद से इलाके में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है।

घर के छोटे बच्चों में हो रहा था विवाद

मृतका के बेटे नीरज खरवार ने बताया कि घर के बगल में स्थित मुस्लिम परिवार के लड़के व उसके घर के बच्चे खेल रहे थे। इसी बीच दोनों गुटों में विवाद हुआ। बच्चों की कहासुनी के बाद बड़े इसी बीच आ गए। फिर बड़ों में वाद विवाद होने लगा। हालांकि बड़े बुजुर्गों के दखल के बाद मामला शांत हो गया। इसके बाद देर रात्रि को अचानक मुस्लिम परिवार के कुछ सदस्य घर के सामने आकर झगड़ा करने लगे। दोनों गुटों से फिर लड़ाई होने लगी।

इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम

कहा कि जब उसकी मां मींता खरवार (52) बीच बचाव करने आई तो दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी डंडा व ईंट पत्थर से उसकी मां को घायल कर दिया। जल्दी से लेकर अस्पताल गए, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पीड़ित बेटे ने बताया कि वह तीन भाई व दो बहन हैं,जो सभी घर पर ही रहकर जीवनयापन करते हैं। कोतवाल महेन्द्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले में छानबीन की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad