Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

गाजीपुर जिले में एंटी रोमियो स्क्वॉयड ने चलाया जागरूकता अभियान

गाजीपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला जागरूकता व सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों व एन्टी रोमियों की टीम मंदिरों, बाजारों, स्कूलों/कॉलेजों व प्रमुख मार्गों आदि पर चेकिंग कर रही है। अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत महिलाओं और बलिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। बेवजह घूमने वाले शोहदों व मनचलों को कड़ी चेतावनी दी जा रही है।

ghazipur-news-warning-given-to-miscreants-girls-and-students-were-told

शासन की ओर से बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा व महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण के दृष्टिगत मिशन शक्ति अभियान के तहत अभियान चलाया जाता है। महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षार्थ जनपद में गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा प्रतिदिन मंदिर, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर बालिकाओं-महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक किया जा रहा है।

इसी क्रम में नारी सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु चलाये जा रहे मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत जनपद की गठित एण्टी रोमियो स्क्वॉयड टीम द्वारा जागरूक किया गया। पुलिस के मुताबिक, बालिकाओं, छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने-अपने सीयूजी नम्बरों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad