Type Here to Get Search Results !

Trending News

गाजीपुर निकाय चुनाव में परचम लहराने की कवायद में जुटी सपा

गाजीपुर निकाय चुनाव को लेकर सभी सियासी दल अपनी-अपनी रणनीति तैयार करने में जुटे हैं। राजनैतिक दल जिताऊ कैंडिडेट की तलाश भी कर रहे हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी नगर पालिका परिषद समेत जनपद की सभी नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में परचम लहराने की तैयारी में जुटी हुई है।

ghazipur-news-the-election-of-the-body-before-the-lok-sabha-election

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने नगर निकाय चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले नगर निकाय का चुनाव हमारे लिए लिटमस टेस्ट होगा। हमें हर हाल में इस चुनाव को जीतना होगा। उन्होंने कहा कि 25 वर्षों से नगरपालिका गाजीपुर पर भाजपा का कब्जा है, लेकिन गाजीपुर शहर जहां 25 वर्ष पहले था, आज भी गाजीपुर शहर वहीं खड़ा है।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से नगरपालिका और नगर पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। कहा कि देश गंभीर परिस्थितियों से होकर गुजर रहा है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। अपने खिलाफ बढ़ते जनाक्रोश और लगातार खराब होती आबो हवा से भाजपा फिर देश में मजहबी दंगों को हवा दे रही है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की नापाक इरादों के प्रति आगाह करने का काम किया। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, पुर्व विधान परिषद सदस्य विजय यादव, पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, सुदर्शन यादव, डॉ नन्हकू यादव, डॉ सीमा यादव आदि समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Posts

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.