Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

ढढनी भानमल राय गांव के सिवान में खेत में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसा

गाजीपुर में ढढनी भानमल राय गांव के सिवान में रविवार की सुबह अचानक हाइटेंशन विद्युत लाइन गिरने से खेत में आग लग गई। इस दौरान सात बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। किसान कुछ समझ पाते तब तक आग ने पूरे खेत को अपनी चपेट में ले लिया। इसी दौरान लोगों ने विद्युत विभाग को आग की सूचना दी। जिसके बाद आपूर्ति काट दी गई।

ghazipur-news-standing-crop-of-seven-bighas-of-wheat-burnt-to-ashes-los

आग लगने की सूचना मिलते ही अगल बगल के दर्जनों किसान मौके पर पहुंच गए। साथ ही इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। किसान खुद अपने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाने में जुट गये। लेकिन पछुआ हवा के चलते आग बड़ती चली गई।

करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। वहीं आग के समाप्त होने के एक घंटे बाद अग्निशमन दस्ता पहुंचा। जिसके चलते लोगों में रोष व्याप्त हो गया। पीड़ित किसानों के मुताबिक, गांव के राम अवतार कुशवाहा का डेढ़ बीघा, लक्ष्मी कुशवाहा का एक बीघा, सर्वजीत कुशवाहा का दो बीघा और बुची कुशवाहा की ढाई बीघे गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

किसानों ने विद्युत विभाग पर आरोप लगाया कि गेहूं के कटाई मड़ाई का मौसम चल रहा है। इसको लेकर महकमे में कई बार शिकायत किया गया कि खलिहान और खेत से होकर गुजरने वाली विद्युत तारों का कनेक्शन जब तक मड़ाई व कटाई का काम चल रहा है आपूर्ति बंद कर दी जाए।

ताकि किसानों के वर्ष भर की मेहनत पर पानी न फिरने पाए। ग्रामीणों ने बताया कि इस आग में उन्हें करीब ढाई लाख का नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर आगलगी का सर्वे कर इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad