Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

गाजीपुर में भाजपा सरकार पर कांग्रेस नेता अजय राय का हमला

कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय के गाजीपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। अजय राय 13 अप्रैल को होने वाले जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की और सत्याग्रह को ऐतिहासिक बनाने का आह्नवान किया।

ghazipur-news-said-in-ghazipur-rahul-gandhi-exposed-adani-so-his-house

इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किए जाने पर भाजपा सरकार की कड़ी निंदा की। अजय राय ने कहा कि बिना सांसद रहते या किसी पद पर रहे बिना जोशी और आडवाणी अपने घर में बैठे हुए हैं, क्योंकि वह भाजपा के हैं। मोदी की कृपा पर हैं। राहुल गांधी लड़ रहे हैं। अडानी को एक्सपोज कर दिया तो उनका घर खाली कराया जा रहा है। उनकी सदस्यता ले ली गई। इसके खिलाफ हमारे कार्यकर्ता पूरे देश में जिला मुख्यालय पर घेराव करेंगे, प्रदर्शन करेंगे।

अजय राय ने कहा कि आज लोगों के पास अपना घर चलाने के लिए पैसे नहीं हैं, बच्चों की फीस जमा करने के पैसे नहीं हैं, ऐसा कभी नहीं हुआ था अब हो रहा है। बिजली के बिल का क्या हाल है, सबको पता है। मनमाने ढंग से मीटर भाग रहा है और वो चाइना का है। जिसे सप्लाई कर रहे हैं गुजरात के लोग। ये लोग खून चूस रहे हैं गरीब आदमी का और गरीब जनता का।

खाद का वजन घटाकर दाम बढ़ा रही गुजराती खोपड़ी

कहा कि खाद का वजन 50 किलो हुआ करता था। अब घटाकर 45 कर दिया गया और दाम भी बढ़ा दिया गया। वजन 5 किलो कम कर दिया गया तो दाम कम क्यों नहीं किये गए। यह है गुजराती खोपड़ी। यही हमारे अच्छे दिन हैं और इसी में देश आगे बढ़ रहा है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad