Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

सेवराई में वाहन की टक्कर से चलती पिकअप से कूदा तो दूसरी गाड़ी ने रौंदा

गाजीपुर के सेवराई में अज्ञात वाहन ने पिकअप में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से खुद को बचाने के लिए युवक पिकअप से कूद पड़ा। इतने में पीछे से आ रही अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक का सिर पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया था। वह पिकअप में मुर्गी का बच्चा लादकर जा रहा था।

sevrai-jumped-from-a-moving-pickup-after-a-collision-with-a-vehicle

घटना की जानकारी मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग घटनास्थल के लिए तुरंत ही रवाना हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची अकबरनगर थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर अन्य विधिक कार्रवाई में जुट गई। हादसे में मृतक का सर पूरी तरह से क्षत विक्षत हो गया था, जिससे उसकी पहचान करने में काफी मुश्किलें आई। आधार कार्ड और वाहन से मिले अन्य दस्तावेजों के आधार पर उसकी शिनाख्त की जा सकी।

मृतक की पहचान गाजीपुर जनपद के गहमर थाना अंतर्गत सेवराई गांव निवासी संतोष सिंह (36) पुत्र श्रीराम सिंह के रूप में की गई। संतोष सिंह बिहार प्रांत के भागलपुर में स्काइलर कंपनी के तहत मुर्गी फार्म के लिए पिकअप वाहन चलाने का काम करता था। आज सुबह भागलपुर से सुल्तानगंज हाईवे पर मुर्गी का बच्चा लेकर पिकअप से जा रहा था कि पीछे से एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद अनियंत्रित वाहन से खुद को बचाने के लिए वह बाहर कूद गया। इतने में पीछे से आ रही दूसरी वाहन उसे रौंदते हुए आगे निकल गई।

घटना के बाद पिकअप चालक संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी परिवारी जनों एवं संबंधित कंपनी के अधिकारी कर्मचारियों को दी। कंपनी के कर्मचारियों के द्वारा मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोग निजी वाहन के जरिए घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।

मृतक की पत्नी माया देवी का रो रो कर बुरा हाल है। इनके दो पुत्रियां और एक पुत्र है। इस बाबत अकबर नगर थाना एसएचओ प्रियरंजन ने बताया कि अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर का मामला सामने आया है। घटना में चालक की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक के परिवारजनों एवं संबंधित कंपनी को घटना की सूचना दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad