Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

गाजीपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन

नगर निकाय चुनाव 2023 के मद्देनजर भाजपा नगर मंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन एक निजी मैरिज हाल मे सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सम्मेलन मे कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि देश, प्रदेश मे सेवा, सुरक्षा तथा जन विश्वास का वातावरण स्थापित करने मे भाजपा सरकारों ने किर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि नगरों के विकास के लिए भाजपा कि विजय चुनावों मे बहुत जरूरी है।

ghazipur-news-district-panchayat-president-sapna-singh-said-bjps

कहा कि नगरपालिका गाजीपुर के अध्यक्ष सहित सभासद पद के सभी सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। यह बात बताते हुए जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश मे विकास के नये मान दंड स्थापित कर लोगों के रोटी, कपडा,मकान और स्वास्थ्य सुविधाओं का यह सरकार पुरी तरह ध्यान रख रही है। जिला प्रभारी अशोक मिश्रा ने कहा कि नगरों के सुदृढ़ि, स्वच्छता और सुन्दरता के साथ साथ जन जीवन की बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पुरा करने के लिए सरकार कटिबद्ध है तथा लगातार इसके लिए नित्य नये कार्य हो रहे है।

जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि देश, प्रदेश मे सेवा, सुरक्षा तथा जन जन मे विश्वास का वातावरण स्थापित करने मे भाजपा सरकारों ने किर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि नगर के विकास के लिए भाजपा की विजय नगर निकाय चुनावों मे बहुत जरूरी है। ताकि विकास कि तारतम्यता बनी रहे। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि सुशासन व्यवस्था के साथ साथ भय, भूख, भ्रष्टाचार के उन्मूलन मे भाजपा सरकारों ने लगातार काम किया है।

सम्मेलन को लोकसभा प्रभारी सुशील उपाध्याय, सरोज कुशवाहा, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, अच्छे लाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, लालसा भारद्वाज, कादिर राईनी, विशाल चौरसिया, हरेन्द्र यादव, श्रीप्रकाश केशरी, संतोष जायसवाल, अर्जुन सेठ,अमरनाथ दूबे, जयसूर्य भट्ट,सोमेश मोहन राय, शनि चौरसिया, सुशील वर्मा, समरेंद्र सिंह,अजय राय दारा आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad