Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

गाजीपुर नगर निकाय चुनाव, सपा और कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार

गाजीपुर में बीती रात समाजवादी पार्टी ने ग़ाज़ीपुर में बीती रात समाजवादी पार्टी ने गाजीपुर जनपद के नगर निकाय की सभी सीटों पर अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। जनपद के नगर निकाय की सभी सीटों पर अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशियों की सूची जिलाध्यक्ष द्वारा जारी करते ही पिछले कुछ दिनों से चल रही तमाम कयासबाजियों पर विराम लग गया।

ghazipur-news-congress-also-released-the-list-of-candidates-increased

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति से गाजीपुर की सभी नगर पालिकाओ एवं नगर पंचायतों के सभी समाजवादी पार्टी के अधिकृत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है। जिसके मुताबिक नगर पालिका परिषद मोहम्मदाबाद से रईस अंसारी, नगर पालिका परिषद गाजीपुर से दिनेश यादव एवं नगर पालिका परिषद जमानिया से बीना यादव को अध्यक्ष पद हेतु सपा प्रत्याशी घोषित किया गया है।

नगर पंचायत बहादुरगंज से रेयाज अहमद अंसारी होगे उम्मीदवार

इसके अलावा नगर पंचायत बहादुरगंज से रेयाज अहमद अंसारी, नगर पंचायत सैदपुर से सरिता सोनकर, नगर पंचायत दिलदारनगर से अजय गुप्ता, नगर पंचायत सादात से सुमन एवं नगर पंचायत जंगीपुर से नेहा गुप्ता को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद अब लोगों को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की सूची जारी होने का इंतजार है। फिलहाल जैसे-जैसे प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होती जा रही है, वैसे वैसे नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी भी बढ़ती जा रही है।

कांग्रेस ने भी जारी की उम्मीदवारों की सूची

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर गाजीपुर जनपद के विभिन्न अध्यक्ष पद की सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। जिसके क्रम में नगर पालिका परिषद गाजीपुर से हामिद अली, नगर पालिका परिषद मोहम्मदाबाद से मो0 शुकुरुल्लाह, नगर पालिका परिषद जमानिया से गायत्री, जबकि नगर पंचायत दिलदारनगर से मोहम्मद शमीम खान, नगर पंचायत बहादुरगंज से इरशाद अहमद, नगर पंचायत जंगीपुर से महबूब निशा एवं नगर पंचायत सैदपुर से पुष्पा सोनकर को अध्यक्ष पद का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad