Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

नगर पंचायत दिलदारनगर फत्तेहपुर में सबसे बड़ी समस्या जल निकासी

गाज़ीपुर नगर पंचायत दिलदारनगर में निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। उम्मीदवार मतदाताओं को रिझाने के लिए डोर टू डोर जनसंपर्क में जुट गए। वही नगर की जनता के द्वारा विभिन्न समस्याओं के दृष्टिगत रखते हुए इस बार अपने चेयरमैन को चुनने का मन बनाया गया है। आगामी 4 मई को होने वाले नगर निकाय चुनाव में दिलदारनगर की 12180 मतदाता अध्यक्ष पद के लिए मतदान करेंगे। मतगणना 13 मई को संपन्न होगी।

dildarnagar-news-voters-became-vocal-about-public-problems-voting

नगर निवासी दिलीप जायसवाल ने बताया कि दिलदारनगर में नगर निकाय चुनाव को लेकर शांतिपूर्ण माहौल है। लेकिन दिलदारनगर की जनता अब जागरूक हो गई है। बताया कि पूर्व के चेयरमैन के द्वारा नगर पंचायत के विकास के नाम पर 21 करोड़ 64 लाख रुपये का लोन लिया गया था। जिसकी एवज में आज भी प्रति माह विकास के लिए मिलने वाले धन में 12-13 लाख रुपए मूलधन और ब्याज के रूप में कट जाते हैं। शेष धन में सरकारी कर्मचारियों और सफाई कर्मचारियों की सैलरी निकल जाती है।

जल निकासी की समस्या दूर करने की मांग

लोन की रकम के लिए दिलदारनगर की जनता पर प्रति व्यक्ति करीब डेढ़ लाख रुपए का कर्ज है। जिसका नगर की जनता खामियाजा उठा रहे हैं। अगर नगर पंचायत कर्ज में ना होता तो स्थितियां कुछ और होती। उन्होंने जल निकासी की समस्या दूर करने की मांग की है।

वहीं गुड्डू जायसवाल ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में काफी काम किए गए हैं, लेकिन नाली सड़क और बिजली को लेकर अभी और सुधार की जरूरत है। विकास की गति बढ़नी चाहिए। विनोद कुमार ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र जल निकासी की समस्या प्रमुख समस्या है, जिसका निदान किया जाना चाहिए। साथ ही विद्युत आपूर्ति को लेकर भी काम करने की जरूरत है। नगर पंचायत क्षेत्र के एक अन्य निवासी ने कहा कि चाहे जो प्रत्याशी जीत कर आए, हमारे क्षेत्र को जल निकासी की समस्या से निजात दिलाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad