Type Here to Get Search Results !

Trending News

गाजीपुर जनपद में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

गाजीपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत गाजीपुर पुलिस द्वारा महिला जागरूकता और सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों और एन्टीरोमियो टीम द्वारा मंदिरों, बाजारों, स्कूलों/कॉलेजो व प्रमुख मार्गो आदि पर चेकिंग की जा रही।

ghazipur-news-women-were-made-aware-under-mission-shakti

अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत महिलाओं और बलिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। बेवजह घुमने वाले शोहदों व मनचलों को कड़ी चेतावनी दी जा रही है। शासन द्वारा बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा और महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण के दृष्टिगत चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जागरूक किया जा रहा है।

भीड़भाड़ वाले स्थान में की चेकिंग

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षार्थ जनपद में गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा प्रतिदिन मंदिर, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर बालिकाओं-महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नारी सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु चलाये जा रहे मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत जनपद की गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा स्कूलों/कॉलेजों, मंदिर/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की गई।

मनचलों को दी गई चेतावनी

उनसे वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक किया गया और उपस्थित महिलाओं, बालिकाओं, छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने-अपने सीयूजी नम्बरों के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया, तथा बेवजह घुमने वाले मनचलों को कड़ी चेतावनी दी गयी।

Related Posts

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.