Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

गाजीपुर में श्रीराम शोभायात्र निकाली गई डीजे की धुन पर थिरकते दिखे युवा

गाजीपुर जिले में राम जन्मोत्सव के अवसर पर शहर में बीती शाम अस्त्र शस्त्र और अश्व के साथ भव्य श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई। उर्दू बाजार से होते हुए शहर के मुख्य मार्ग से तकरीबन 2 किलोमीटर निकाली गई। यह शोभायात्रा प्रकाश टॉकीज, लाल दरवाजा, मिस्रबाजार, विशेश्वरगंज होते हुए लंका मैदान में सभा के रूप में तब्दील हो गई।

ghazipur-news-shriram-shobhayatra-taken-out-with-weapons-and-horse-youth

युवाओं के हाथों में शस्त्र भी चमकते नजर आए

इस दौरान सैकड़ों की संख्या में राम भक्त मौजूद रहे। शोभायात्रा में शामिल युवाओं के हाथों में शस्त्र भी चमकते नजर आए। डीजे की धुन पर डांस करते हुए राम भक्त लंका मैदान पहुंचे। जहां राम सिंहासन पर बैठे राम सीता लक्ष्मण की आरती की गई।

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी उर्दू बाजार से श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई है। यह शोभायात्रा परंपरागत लंका मैदान में आकर समाप्त हुआ है। जहां पर भगवान राम की आरती की गई है।

वहीं क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि भगवान राम का जन्मोत्सव है। इस दिन हम लोग श्रीराम शोभायात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि हमारे सभी देवी-देवताओं के हाथ में अस्त्र-शस्त्र मौजूद होते हैं। इसलिए हम लोगों ने भी अस्त्र-शस्त्र और अश्व के साथ भव्य राम शोभायात्रा निकाली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad