Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

नवनियुक्त सपा जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत, पार्टी के भरोसे पर जताया आभार

गाजीपुर में समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोपाल यादव का पार्टी कार्यालय समता भवन पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया और इस मनोनयन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के प्रति आभार जताया। स्वागत करने वालों में सैकड़ों की संख्या में विधायक समेत सपा नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।

ghazipur-news-said-will-not-let-the-workers-get-scratched-expressed-gratitude

सदर विधायक जय किशन साहू ने स्वागत करते हुए कहा कि गोपाल के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा। इनके कुशल नेतृत्व में संगठन को नई धार और गति मिलेगी। जलालाबाद से सैकड़ों दोपहिया और चारपहिया वाहनों के काफिले के साथ पार्टी कार्यालय समता भवन पर पहुंचे गोपाल यादव ने कहा कि हमें जिले की कमान सौंपकर पार्टी ने जो भरोसा और विश्वास हम पर व्यक्त किया है, ईमानदारी से सबको साथ लेकर पार्टी के आदेशों और निर्देशो पर ईमानदारी से काम करते हुए उनके भरोसे और विश्वास पर शत प्रतिशत खरा उतरने का काम करूंगा।

बोले- नापाक इरादों के खिलाफ करना होगा संघर्ष

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान पर कोई खरोंच नहीं आने दूंगा। उन्होंने कहा कि यह देश गंभीर राजनीतिक संकट के दौर से गुजर रहा है। देश के हुक्मरानों को लोकतंत्र पसन्द नहीं है। वह पूरी तरह से तानाशाही के रास्ते पर उतरकर सम्पूर्ण विपक्ष को कुचलना चाहते हैं। उनके इस नापाक इरादों के खिलाफ जमकर संघर्ष करना होगा अन्यथा न इस देश में लोकतंत्र बचेगा न संविधान और न ही इस देश का धर्म निरपेक्ष स्वरुप। लोकतंत्र के जिस रास्ते से आकर भाजपा आज देश पर हुकूमत कर रही है वह रास्ता दूसरों के लिए बंद कर देना चाहती है।

कार्यक्रम करने वालों में यह रहे मौजूद

स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से सदर विधायक जय किशन साहू, पुर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राजेश कुशवाहा, मन्नू सिंह, पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, सुदर्शन यादव, डॉ नन्हकू यादव, सहकारी बैंक के पुर्व चेयरमैन रामधारी यादव, सुधीर यादव, तहसीन अहमद, डॉ सीमा यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, गोवर्धन यादव, भानु यादव, मुन्नन यादव , मशहूर लोकगीत गायक विजय यादव, विवेक सिंह शम्मी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad