Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

गाजीपुर जिले में मनाई गई सम्राट अशोक की 2327वीं जयंती

गाज़ीपुर में सम्राट अशोक की 2327वीं जयंती मनाई गई। जयंती समारोह में वक्ताओं ने सम्राट अशोक के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अजीत प्रताप कुशवाहा ने कहा कि सम्राट अशोक जैसा राजा पूरी दुनिया में न कभी हुआ और न कभी होगा। उन्होंने अखंड भारत का निर्माण किया था जो इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है।

emperor-ashokas-birth-anniversary-celebrated-in-ghazipur-news

सम्राट अशोक की महानता इस बात में है कि उन्होंने अपने शासन को लोक कल्याणकारी बनाया। उनके अनुसार 'सर्व लोकहित से बढ़कर दूसरा कोई कार्य नही है। हम कह सकते हैं कि उन्होंने अपने राज में वर्तमान के वैचारिक लोकतंत्र को लागू किया था। ज्ञात हो कि आज भारत ही नहीं, विश्व के सबसे महान सम्राट अशोक महान की‌ जयंती जन अधिकार पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश के सभी जनपदों में मनाया गया।

ये लोग रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में संजय सिंह कुशवाहा, सहतु कुशवाहा, योगेंद्र कुशवाहा, रामलोचन, अशोक कुमार मौर्य, विजय बहादुर कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, सूर्यकांत कुशवाहा, डॉ. बृजेश मौर्य, सुदर्शन कुशवाहा, कांता कुशवाहा सहित सैकड़ों लोग उपस्थिति रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष रंगजी कुशवाहा तथा संचालन अभिमन्यु कुशवाहा के द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad