Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

गाजीपुर में गोल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारम्भ

Top Post Ad

गाजीपुर जिले में गोल्ड कप मण्डल स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जनपद के नेहरू स्टेडियम गोराबाजार में किया। यह प्रतियागिता 17 दिसम्बर 2022 से 21 दिसम्बर 2022 तक संचालित रहेगी। सर्वप्रथम अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अम्बुज श्रीवास्तव ने उपस्थित मुख्य अतिथि को अंगवत्रम एवं स्मृति चिन्ह के रूप (हॉकी) देकर सम्मानित किया तथा हॉकी खिलाड़ी राजेन्द्र यादव (रेलवे) ने मा0 मुख्य अतिथि का बैज लगाकर स्वागत किया।

gold-cup-hockey-competition-in-ghazipur

प्रतियोगिता प्रारम्भ होने से पूर्व मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच डी. एच. ए. गाजीपुर एवं डी. एच. ए. मऊ के मध्य खेला गया। मैच के दौरान निर्धारित समय में दोनो टीमो मे काटें के टक्कर रही जिसमे मुकाबला 01-01 पर बराबरी पर छूटा। जिसमें मऊ की तरफ से 12 वे मिनट पर उमाशंकर यादव ने गोल दागा इसके तुरन्त बाद ही जिला गाजीपुर की तरफ से 15 वें मिनट पर राहुल यादव ने गोल करके दोनो टीमो को बराबरी पर ला दिया।

मैच के समाप्ति तक दोनो टीमे 01-01 पर ड्रा रही। दोनो टीमो के बीच ट्राईवेकर में जनपद गाजीपुर 05-04 से विजयी रही। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेन्ट गाजीपुर के गोलकीपर वीरू को दिया गया।प्रतियोगिता का दूसरा मैच शिवकाल भैरव एकेडमी अठगावां सैदपुर एवं विवेक हॉकी एकेडमी वाराणसी के मध्य खेला गया जिसमें शिवकाल भैरव एकेडमी अठगावा 02-0 से विजयी रही। अठगावा की तरफ से जय हिन्द यादव ने दूसरे एंव नीरज यादव ने 30वे मिनट में गोल दाग कर बढत बनायी।

प्रतियोगिता मे निर्णायक की भूमिका अजय गुप्ता एवं बृजेश यादव ने नभाई तथा टेक्निकल टेलब पर भारतीय वायु सेना (सेवा.निवृ.) योगेश सिंह एवं नीरज साहू एंव जावेद अहमद (यू.पी.पी.) उपस्थित थे। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने खिलाड़ियो का उत्साहवर्घन किया तथा अपने सम्बोध मे खिलाड़ियो को कड़ी मेहनत कर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करने बात कही। अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अम्बुज श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद में कई वर्षाे से हॉकी की प्रतियोगिता न होने से हमारा जनपद पीछे हो गया था।

इस प्रतियोगिता से खिलाड़ियो मे उत्साह बढेगा, खिलाड़ी अधिक से अधिक मेहनत कर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करेगे, इसी उद्देश्य से यह प्रतियोगिता करायी गयी है और आगे भी इसी तरह हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। उन्होने बताया इस 05 दिवसीय प्रतियोगिता कुल 12 टीमे प्रतिभाग करेगी जिसमें मुख्यतः विवेक सिंह हॉकी एकेडमी वाराणसी, डी एच ए मऊ, कमरपुर हॉकी एकेडमी, शिवकाल भैरव स्पोर्टस एकेडमी अठगांवा सैदपुर, डी एच ए गाजीपुर सम्मिलित है।

इस हॉकी प्रतियोगिता अवसर पर अरविन्द यादव जिला क्रीडा अधिकारी, ग्यासुद्दीन आजाद, नीरज श्रीवास्तव एडवोकट, नफीस अहमद हाकी कोच, अब्दुल मजीद, राजेन्द्र यादव, संतोष कुशवाहा, सुरजीत सिंह यादव, आमिर अंसारी , देश दीपक श्रीवास्तव, अंसार अहमद, मो शाहिद, सुदेश साहू, सर्वदेव यादव कुश्ती कोच, मो. कोनैन, मो. इलियास, संजीव एवं अन्य खिलाड़ीगण एवं खेल प्रेमी तथा भारी संख्या में दर्शकगण मौजूद रहे।

Related Posts

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.