Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

गाजीपुर जिले के जमानियां के तीरंदाजों ने जीता गोल्ड व ब्रॉन्ज मेडल

गाजीपुर जिले के जमानियां के तीरंदाजों ने पंजाब के भटिंडा में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में एक गोल्ड व एक ब्रांज मेडल पर कब्जा किया है। इस सफलता की जानकारी खिलाडियों के द्रोणा तीरंदाजी एकेडमी हेतिमपुर प्रशिक्षण केन्द्र को हुई तो खुशी की लहर दौड़ गई।

ghazipur-zamania-news-university-of-punjab-in-archery

इसके अलावा परिजनों व दोस्तों ने भी एक दूसरे का मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। गुरुवार को इन दोनों पदक विजेता खिलाड़ियों के जमानियां पहुंचने पर खेल प्रेमियों व अन्य लोगों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। अपने स्वागत से अविभूत खिलाड़ियों ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया।

आशीष तिवारी ने जीता गोल्ड

द्रोणा तीरंदाजी एकेडमी के मुख्य कोच सतीश दुबे (अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज व कोच) ने बताया कि पंजाब प्रांत के भटिंडा स्थित गुरू काशी विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित थी। प्रतियोगिता में जमानियां के दो खिलाड़ियों आशीष तिवारी व रोहित सिंह ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। टीम इवेंट की 30 मीटर की स्पर्धा में कांस्य पदक जीता, जबकि आशीष तिवारी ने स्वर्ण पदक जीतकर चार चांद लगाया।

कोलकाता में अभ्यासरत हैं आशीष तिवारी

कोच सतीश दुबे ने बताया कि गोल्ड मेडल विजेता आशीष तिवारी वर्तमान में भारतीय खेल प्राधिकरण कोलकाता में अभ्यासरत हैं। इस प्रतियोगिता के टीम इवेंट में पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ओर से रोहित सिंह, मोहम्मद इमरान खान, ताबिश और सत्यम भी थे। इस सफलता पर द्रोणा तीरंदाजी एकेडमी के मुख्य कोच सतीश दुबे ने खिलाड़ियों को बधाई व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कोच व परिजनों ने दी शुभकामनाएं

उन्होंने कहा कि यह बड़े ही गर्व कि बात है कि जमानियां के खिलाड़ियों ने खेल के क्षेत्र में अपना दबदबा कायम रखते हुए सफलता प्राप्त किया है। वहीं, जनपद तीरंदाजी सचिव नंदू दुबे ने भी खिलाड़ियों के इस सफलता पर प्रशंसा व्यक्त करते हुए युवा खिलाड़ियों से तीरंदाजी से जुड़ने की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad