Type Here to Get Search Results !

Trending News

युवक की करंट की जद में आने से मौत, नानी की तेरहवीं में गया था, परिवार में 2 मौत

गहमर के करहिया गांव में नानी की तेरहवीं में (श्राद्ध भोज) में गए एक युवक की गुरुवार को हाई वोल्टेज लाइन की जद में आने से मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ghazipur-news

सेवराई तहसील क्षेत्र के महना गांव निवासी शशिकांत उपाध्याय के पुत्र टिंकल उपाध्याय उर्फ़ अभिषेक उपाध्याय (19) गहमर थाना क्षेत्र के करहिया में अपने ननिहाल नानी के श्राद्ध भोज में सम्मिलित होने के लिए गए हुए थे। नानी सुदामी देवी पत्नि स्व. सर्वदेव उपाध्याय के निधन पर घर मे तेरही का कार्यक्रम निर्धारित था। जिसके खत्म होने के बाद 84 के भोज के लिए दिशा सूचक फ्लैक्स लगाने के लिए बांस ले जाते समय ऊपर से गुजरे हाई टेंशन तार की जद में आ गया। जबकि इसको बचाने गए एक युवक भी झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों ने इसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया।

परिवार में इकलौता बेटा था अभिषेक

झुलसे युवक का एक निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। मृतक युवक दो बहनों में इकलौता भाई था। पिता फौज से रिरायर्मेंट के बाद बीएचयू में गार्ड की नौकरी करते हैं। जबकि माँ राजकुमारी देवी गृहणी है। एकलौते पुत्र के मौत से परिवार सहित अन्य लोगो मे शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने बताया कि मामला संज्ञान में नही है आवश्यक विधिक कार्यवाई की जा रही है।

ghazipur-news


Ghazipur News | Ghazipur Hindi News | Ghazipur News Today | Ghazipur Samachar | Ghazipur City News | Ghazipur News in Hindi | Daily Ghazipur News | Latest Ghazipur News


Related Posts

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.