Type Here to Get Search Results !

Trending News

गाजीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कटा 72 किलो का केक

गाजीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिला पंचायत सभागार में पीएम के विचारों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में प्रदर्शनी लगाई गई। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पूर्व सदर विधायक डॉ. संगीता बलवंत एवं पूर्व जिलाध्यक्ष विजेंद्र राय, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे।

भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने पीएम के जन्मदिन पर 72 किलो का केक काटा। इस मौके पर पूर्व विधायक सुनीता सिंह, पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर समेत कई भाजपा दिग्गज मौजूद रहे। सभी ने मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने का संकल्प दोहराया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की।

72 किलो का केक काटकर सेलिब्रेट किया

इस मौके पर पूर्व मंत्री विजय मिश्र ने कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मना रहा है। हम सभी की ओर से उन्हें जन्मदिन की ढेरों बधाइयां हैं। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72 में जन्म दिवस को हम लोगों ने 72 किलो का केक काटकर सेलिब्रेट किया है और दीर्घायु होने की कामना की है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में पूरे जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई है।

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा चलेगा। आज पहले दिन रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।

प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी

जिला पंचायत सभागार में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। 17 सितम्बर, 2022 से 23 सितम्बर तक प्रदर्शनी कार्यक्रम चलेगा। कार्यक्रम मे उपस्थित पूर्व राज्य मंत्री डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि प्रधानमंत्री जी इस देश की 135 करोड़ देशवासियों के लिए सतत सोचते है। कार्य को परिणित करते है, की किस तरह मैं अपने देश को सजाऊ और सवारू।

Related Posts

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.