Type Here to Get Search Results !

Trending News

बहनों ने पुलिसकर्मी भाइयों को बांधी राखी, भाइयों ने भी बहनों की सुरक्षा का लिया संकल्प

कल यानी गुरुवार को रक्षा बंधन का त्योहार है। भाई बहनों के इस पाक पर्व को बुधवार को एकल विद्यालय की बहनों ने मनाया। बहनों ने सैदपुर कोतवाली के पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी। महिला सुरक्षा के लिए तत्पर पुलिसकर्मियों के प्रति आभार प्रकट किया।

वहीं, पुलिसकर्मियों ने भी सदैव पूरी तत्परता से बहनों की सुरक्षा और सहयोग का भरोसा दिलाया। बहनों ने भी पुलिसकर्मी भाइयों के स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की।

आरती और तिलक के साथ बहनों ने बांधी राखी

एकल विद्यालय की दर्जनों बहनों ने पहले नगर के बाजार से राखियां खरीदीं। इसके बाद अक्षत, रोली कपूर और मिठाई को थाली में सजाकर सभी बहनें सैदपुर कोतवाली पहुंची। सबसे पहले उन्होंने थानाध्यक्ष तेज बहादुर सिंह, फिर कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज पवन कुमार, उप निरीक्षक हैदर अली अन्य पुलिसकर्मियों को राखी बांधी।

एक दूसरे से बड़ों का चरण स्पर्श कर लिया आशीष

इसके बाद बहनों ने सभी के मस्तक पर तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधा। फिर सभी भाइयों को मिठाई खिलाकर रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी। उम्र में छोटे और बड़े के फर्क अनुसार, बहनों ने पुलिसकर्मी भाइयों का चरण स्पर्श कर उनसे आशीर्वाद लिया। पुलिसकर्मी भाइयों ने भी बड़ी बहनों से आशीर्वाद लिया। सभी बहनों ने पुलिसकर्मी भाइयों के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।

पुलिस भाइयों ने सदैव बहनों की सुरक्षा का लिया संकल्प

पुलिसकर्मियों ने भी बहनों के प्रति सम्मान प्रकट किया। परंपरा अनुसार, सभी ने बहनों को अपनी जेब से पैसे भी दिए। हालांकि बहनें पैसे लेने से इनकार करती रहीं, लेकिन थानाध्यक्ष के निवेदन पर सभी ने भाइयों के उपहार को स्वीकार किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने एक बार फिर सभी बहनों की सदैव सुरक्षा का संकल्प दोहराया।

पुलिकर्मियों ने इस पर्व पर बहनों की सराहना की

राखी बांधने वाली बहनों में तारा देवी, रीता, सुमन, ममता, सरिता, सावित्री, प्रतिमा, मंजू, अनीता, निर्मला आदि एकल विद्यालय की महिलाएं रहीं। थानाध्यक्ष तेज बहादुर सिंह ने कहा कि इस रक्षा बंधन कार्यक्रम से हम सभी पुलिसकर्मियों को कर्तव्य पथ पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए बहुत आत्म बल मिला है। सभी बहनों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी। कहा कि हमें राखी बांधकर बहनों ने हमें अपनी जिम्मेदारियों के प्रति प्रेरित किया है।

Related Posts

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.