Type Here to Get Search Results !

Trending News

चाहते हैं गुडलक और मां लक्ष्मी का वास, मुख्य दरवाजे पर रखें ये चीजें

घर में लाना चाहते हैं  गुडलक और मां लक्ष्मी का वास तो वास्तु (Vastu) में बताए गए इन नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है।  घर में वास्तु के नियमों को मानना बहुत जरूरी है। कहते हैं अगर घर में सही वास्तु नियमों का पालन किया जाता है, तो घर में सुख समृद्धि का वास होता है। 

घर में मां लक्ष्मी विराजती हैं और धन धान्य की कोई कमी नहीं होती है। अगर घर में वास्तु नियमों का पालन किया जाए तो सकारात्मक ऊर्जा आती है और नकारात्मक ऊर्जा बाहर जाती है। इसके लिए घर के मुख्य दरवाजे पर कुछ चीजों का होना बहुत जरुरी है। यहां हम आपको बताएंगे उन चीजों के बारे में जो घर के मुख्य दरवाजे पर रखनी चाहिए:

1.वास्तु के अनुसार घर के मुख्य दरवाजे पर स्वस्तिक, ऊँ, श्रीगणेश जैसे शुभ चिह्न बनाने और लगाने चाहिए। इन शुभ प्रतीको को खास माना जाता है। 

2. घर के मुख्य दरवाजे पर लाल रिबन में बने सिक्के लगाना भी बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि ये सिक्के घर में सुख समृद्धि का प्रतीक होते हैं।

3. घर के मुख्य द्वार को साफ और सुंदर रखना बहुत जरूरी है। घर के मुख्य द्वार पर साफ-साफाई का ध्यान रखें और मुख्यदार को चमकता हुआ बनाएं

4. घर के मुख्यद्वार पर बंदनवार टांगना भी बहुत जरूरी है। इससे घर में शुभता का वास होता है। 

5.घर के मेन गेट पर धातु की बनी विंड चाइम लगानी चाहिए। विंड चाइम वास्तु दोषों को दूर करने में बहुत ही लाभदायक मानी जाती है।

Also Read:

Related Posts

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.