Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

निकली तिरंगा यात्रा, हाथों में झंडा लिए देशभक्ति के गानों पर झूमते नजर आए नेता

Top Post Ad

गाजीपुर में आजादी के 75वें साल में मनाए जा रहे "अमृत महोत्सव" कार्यक्रम में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व में लंका मैदान से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों की संख्या में पार्टी के वरिष्ठ-युवा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने हाथों मे तिरंगा लेकर राष्ट्र भक्ति गानों पर झूमते हुए देश प्रेम में नारे लगाए। यात्रा में देशभक्ति के गाने बजते रहे। भारत माता की तस्वीर लगे वाहन से भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारे लग रहे थे।

यात्रा देश को मजबूती देगी

यात्रा गाजीपुर नगर के लंका मैदान से सकलेनाबाद, विशेश्वरगंज, मिश्रबाजार, लालदरवाजा के रास्ते स्टीमरघाट होकर महाजनटोली, आमघाट, महुआबाग के रास्ते कचहरी, पीरनगर, गोराबाजार, पीजी कालेज चौराहे से छावनी लाइन भाजपा कार्यालय पर आकर समाप्त हुई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि देश आज आजादी के 75वें वर्ष में अमृत महोत्सव मना रहा है। विभिन्न कार्यक्रमों मे 13 से 15 अगस्त हर घर तिरंगा कार्यक्रम के जागरुकता हेतु तिरंगा झंडे के साथ जिले के विभिन्न हिस्सों से निकली यह यात्रा राष्टभावना के साथ देश प्रेम को मजबूती प्रदान करेगी।

नेताओं ने उड़ाई यातायात नियमों की धज्जियां

पूर्वमंत्री विजय मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारे सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। यह हमारे समाज और सेवा के प्रति आंतरिक ऊर्जा का स्रोत है। यात्रा में पूर्व मंत्री डॉ संगीता बलवंत, नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, सुनिल सिंह, रामनरेश कुशवाहा आदि अन्य लोग उपस्थित थे। रैली में बाइक पर सवार पूर्व मंत्री समेत ज्यादातर भाजपा नेता और कार्यकर्ता यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए दिखे। बिना हेलमेट के सवारी करते देखे गए। इस यात्रा की सुरक्षा में पुलिस भी साथ-साथ चल रही थी। उसके बाद भी हेलमेट लगाने के लिए नहीं कहा गया।

Related Posts

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.