Type Here to Get Search Results !

Trending News

गाजीपुर में पौधरोपण कर बुलंद की पुरानी पेंशन बहाली की मांग, बोले- लड़ते रहेंगे लड़ाई

गाजीपुर में उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने विकास भवन प्रांगण में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अनूठा प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेताओं ने पौधरोपण कर पुरानी पेंशन बहाली की आवाज को बुलंद किया गया।

वृक्षारोपण के दौरान प्रांतीय अध्यक्ष क्रांति सिंह ने कहा कि जिस तरह से वृक्ष और ऑक्सीजन के बिना मनुष्य का जीवन संभव नहीं है। ठीक उसी तरह से पुरानी पेंशन के बिना बुढ़ापे में कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित नहीं है।

प्रदेश के कर्मचारियों के साथ छलावा

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव ने कहा कि देश प्रदेश के कर्मचारियों के साथ छलावा है। जिला अध्यक्ष रोशनलाल ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती है, तब तक हम लोग पुरानी पेंशन की लड़ाई लड़ते रहेंगे। सरकार से विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली के लिए मांग करते रहेंगे।

ये लोग रहे मौजूद

वृक्षारोपण में इस दौरान सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रोशन लाल, जिला संरक्षक जितेंद्र सिंह, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष विनोद चौधरी, जिला महामंत्री ईश्वर यादव, जिला संयुक्त मंत्री कामेश्वर रावत, महिला मोर्चा की अध्यक्ष संतोषी राय, जिला संयोजक अजय कुशवाहा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जवाहिर बिंद प्रमुख रूप से रहे।

Related Posts

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.