Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

अंतरप्रांतीय गिरोह के 4 असलहा तस्कर गिरफ्तार

सारनाथ पुलिस और एटीएस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को हिरामनपुर रेलवे क्रासिंग के समीप अंतरप्रांतीय गिरोह के चार असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 50 हजार रुपए, चार पिस्टल, सात मैगजीन, पांच मोबाइल सहित अन्य दस्तावेज बरामद हुए।


गिरफ्तार बदमाशों में बक्सर (बिहार) के सिविल लाइन का विवेक दुबे, मुफलिस थाने के जगदीशपुर निवासी राजकुमार, मुगलसराय (चंदौली) का संजय सिंह और धनबाद (झारखंड) के बरोरा उपरमंडरा निवासी सुमित कुमार शामिल हैं। एटीएस निरीक्षक भारत भूषण तिवारी व सारनाथ एसओ अर्जुन सिंह ने बताया कि चारों से पूछताछ में गिरोह के बारे में अहम जानकारी मिली है। 

उनके साथियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। तस्करों ने बताया कि गिरोह का सरगना छपरा निवासी विजय सिंह हाथी है। गिरोह के सदस्य बिहार और एमपी से अत्याधुनिक असलहे खरीदकर उत्तर प्रदेश व बिहार के जिलों में बेचते हैं। इस बार मध्यप्रदेश के बरवानी से असलहे खरीद कर लाये थे। एटीएस निरीक्षक भारत भूषण तिवारी ने बताया कि असलहा तस्करी में चारों पहले भी जेल जा चुके हैं। विवेक दुबे बक्सर मॉडल थाना से आर्म्स एक्ट में जेल गया था। राजकुमार बक्सर के मुफसिल थाना से 2017, 2019, 2020 में जेल जा चुका है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad