Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

बादलों ने डाला डेरा, वर्षा का माहौल तैयार, कभी भी हो सकती है बारिश

गाजीपुर में सोमवार की सुबह आसमान में बादल छाए रहे, हालांकि उमस भरी गर्मी जारी रही। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि सोमवार को दिन में कुछ स्थानों पर बारिश और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के आसार हैं। यह भी संभावना व्यक्त की जा रही है कि उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को जल्द राहत मिल सकती है।

वर्षा की वायुमंडलीय परिस्थितियां तैयार हो चुकी हैं। बंगाल की खाड़ी का मानसून बिहार के मोतीहारी तक पहुंच चुका है। मंगलवार व बुधवार तक गाजीपुर और आसपास के जिलों में मानसूनी वर्षा हो सकती है। मानसूनी वर्षा से पहले भी स्थानीय वायुमंडलीय परिस्थितियों के चलते जिले में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। सोमवार सुबह का न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा। 

गाजीपुर में मंगलवार से शुरू हो सकती है मानसूनी बारिश

पूर्वांचल में मानसून बंगाल की खाड़ी की ओर से आता है और वह बिहार तक पहुंच चुका है। उधर अरब सागर के मानसून के चलते गुजरात के पोरबंदर से लेकर शिवपुर, रीवा और चुर्क तक एक निम्नवायुदाब क्षेत्र बना हुआ है। इसका बल भी पूर्वांचल की मानसूनी वर्षा को मिलेगा। इसके अलावा दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश की ऊपरी हवाओं में एक चक्रवातीय हवा का क्षेत्र भी बना हुआ है। 

इन सब परिस्थितियों के चलते वर्षा का माहौल तैयार हो गया है। मंगलवार से मानसूनी वर्षा शुरू हो सकती है। इससे पहले भी कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के मानक के अनुसार जब लगातार तीन दिन 2.5 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड कर ली जाती है तो उसे मानसूनी बारिश करार दिया जाता है। उधर रविवार को गाजीपुर का अधिकतम तापमान 34.7 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad