स्थानीय थाना क्षेत्र रेवसा गांव के पास शुक्रवार की शाम हाइवे पर बाइक सवार 25 वर्षीय सूरज कुमार पुत्र लालचन्द राम उर्फ लालू की सड़क हादसा में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार होली के दिन शुक्रवार की शाम अपनी बहन के घर रेवसा से वापस अपने घर ठेलवां आ रहा था। तभी रेवसा गांव के पास हाईवे पर अनियन्त्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरा।
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगने से वह अचेत हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को एक निजी अस्पताल ले आये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूरज कुमार दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। घटना को लेकर माता सुभावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल बना रहा। बताया जाता है कि परिवार वाले बिना पुलिस को सूचना दिये ही उसका अंतिम संस्कार कर दिये। थानाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गयी है।