Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

गाजीपुर जिले में बदला मौसम का मिजाज, गुलाबी ठंड के बाद अब कोहरे ने दी दस्‍तक

Top Post Ad

गाजीपुर में सोमवार की सुबह आसमान हल्का कोहरा छाया रहा। सुबह का न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह सकता है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

रविवार को 15 डिग्री के करीब रहा न्यूनतम तापमान

मौसम विशेषज्ञ केपी पाण्डेय ने यह पूर्वानुमान जताते हुए कहा कि अरब सागर से एक मध्यम ऊंचाई वाले बादल की एक पट्टी निकल रही है। यह पट्टी गुजरात व मध्यम प्रदेश का उत्तरी इलाका होते हुए पूर्वांचल से होकर जा रही है। इसके चलते सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। सोमवार को हवा उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर चल सकती हे। इसकी गति 4-11 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का आसार है। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि इस औसत से अधिक ठंड पड़ेगी। नवंबर अपने औसत तापमान से करीब दो से तीन डिग्री सेल्सियस ठंडा रह सकता है।

द‍िसंबर से बढ़ेगी ठंड

दिसंबर प्रथम सप्ताह से ठंड बढ़ जाएगी। बता दें नवंबर माह का औसत न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस है। औसत अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस है। रविवार का दिन औसत की अपेक्षा ठंडा रहा। दिन का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रहा। अर्थात रविवार का दिन नवंबर के औसत अधिकतम तापमान से 1.8 डिग्री सेल्सियस ठंडा रहा। रविवार को अधिकतम आर्द्रता 85 व न्यूनतम आर्द्रता 64 प्रतिशत रही। पुरुवा हवा अधिकतम आठ किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चली। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि अगले तीन चार दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी।

प्रदूषण ने बढ़ाई मुसीबत

कोहरे के साथ ही प्रदूषण ने भी मुसीबत बढ़ा दी है। प्रदूषण के कारण आसमान में स्‍मॉग की धुंध छाई हुई है। च‍िक‍ित्‍सकों के मुताबिक यह स्‍वास्‍थ्‍य के ल‍िए हान‍िकारक है।

नवंबर का औसत एक नजर में

औसत अधिकत तापमान- 29.9 डिग्री सेल्सियस

औसत न्यूनतम तापमान- 14.9 डिग्री सेल्सियस

औसत वर्षा- 2.2 मिलीमीटर

औसत कुहरा दिन- 2 दिन

Related Posts

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.