इस बार दिवाली बाद भैया दूज के दिन सिटी बसें चलेंगी। यह बसें शहर के 12 रूटों पर चलाई जाएंगी। इससे भैया दूज के दिन महिलाओं का सफर आसान हो जाएगा। लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी पल्लव बॉस ने बताया कि महिला यात्रियों को ध्यान में रखते हुए सिटी बस चलाने का फैसला लिया गया है। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
चार बस स्टेशनों से सिटी बसें चलेंगी
सिटी बसों का संचालन दुबग्गा सिटी बस डिपो, गोमतीनगर के विराज खंड और राम राम बैंक व राजाजीपुरम बस स्टॉप से होगा। यहां से सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक बसें मिलेगी। यात्रियों को एसी बसों में साधारण बसों के बराबर किराया देना पड़ेगा।
ड्यूटी पर आए तो ड्राइवर-कंडक्टर को डबल वेतन
भैया दूज के दिन सिटी बसों के संचालन कराने के लिए ड्राइवर-कंडक्टर को प्रोत्साहन भत्ता मिलेगा। खास बात यह होगी कि भैया दूज के दिन ड्यूटी करने वाले संविदा ड्राइवर और कंडक्टर को डबल वेतन दिया जाएगा। जिसमें सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसें शामिल होंगी।