Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

आजमगढ़ में CM योगी बोले-विकास की नई कहानी को लेकर बढ़ रहा यह जिला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार शाम को आजमगढ़ के दौरे पर थे। गृह मंत्री अमित शाह के 13 नवंबर के दौरे को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान जिला तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारी को लेकर समीक्षा की।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा के बाद मीडिया से भी बात की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश देश में अपनी एक नई पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है। यह तो उसी का परिणाम है कि 2017 के पहले जिस उत्तर प्रदेश को देश के विकास के बाधक के रूप में देखा जाता था आज वही प्रदेश देश की सभी योजनाओं में अग्रणी भूमिका के साथ आगे बढ़ रहा है। 

उन्होंने कहा कि हमने सत्ता संभालते ही आजमगढ़ के विकास की ठान ली थी। उन्होंने कहा कि एक समय था जब आजमगढ़ के लोगों को पहचान के संकट से गुजरना पड़ा था। देश की बहुत जगहों पर लोग उन्हें होटल देने से कतराते थे लेकिन आज आजमगढ़ विकास की एक नई कहानी को लेकर आगे बढ़ रहा है। यहां पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे भौतिक विकास और इस क्षेत्र के औद्योगिक विकास के एक नए प्रतिमान रचेगा।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ मिशन मोड में हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश की अधिक से अधिक सीट जीतने की जुगत में लगी भाजपा पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बड़ा मंथन भी करेगी। इसमें गृह मंत्री अमित शाह 12 नवंबर को शामिल होंगे और फिर 13 को अमित शाह का आजमगढ़ का दौरा है।

पूर्वांचल पर भाजपा का फोकस

विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर पूर्वांचल पर भाजपा विशेष फोकस है। 2017 में आजमगढ़, गाजीपुर व मऊ में भाजपा को अपेक्षित सीट नहीं मिला थी। कुल 71 सीटों में 55 सीटें ही हाथ लगी जबकि कानपुर का बेल्ट भाजपा के लिए पूर्वांचल से बेहतर साबित हुआ। यहां की 92 प्रतिशत सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की। यही वजह है कि गृहमंत्री अमित शाह की पहली जनसभा 13 नवंबर को आजमगढ़ में होने जा रही है जहां से संगठन चुनावी बिगुल फूंकने जा रहा है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad