Type Here to Get Search Results !

Trending News

पवन सिंह और अक्षरा सिंह के इस गाने के दिवाने हुए दर्शक! व्यूज 117 मिलियन पार

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह और टॉप एक्ट्रेस में से एक अक्षरा सिंह के गाने की धूम इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर दिखाई दे रही है। इस गाने में दर्शक दोनों की जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं। वायरल हो रहे इस गाने के बोल हैं ‘चमकेलु शीशा जईसन’. गाने में पवन सिंह और अक्षरा सिंह जोड़ी कमाल की लग रही है।

इस गाने में अक्षरा सिंह और पवन सिंह (Pawan Singh Video Song) के बीच बेहद रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। ये गाना भोजपुरी फिल्म ‘सईयां सुपरस्टार’ का है। गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं। वहीँ इसका संगीत अविनाश झा घुंघरु ने दिया है।

पवन सिंह के गाने की धूम!

पवन सिंह के इस गाने को अबतक 117,180,619 व्यूज मिल चुके हैं। वहीं गाने के व्यूज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस गाने को भोजपुरी दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। पवन सिंह और अक्षरा सिंह की अच्छी फैन फॉलोइंग होने के चलते इस गाने को यूट्यूब पर क़ाफी पसंद किया जा रहा है।

Related Posts

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.