Type Here to Get Search Results !

Trending News

भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का गाना ‘टोना लग जाई’ हुआ वायरल! फैंस के बीच मचा रहा है धमाल

भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से एक अक्षरा सिंह इन दिनों फैंस के दिलों पर छाई हुई हैं। अक्षरा सिंह के गाने इन दिनों जमकर धूम मचा रहे हैं। अक्षरा सिंह अपनी गायकी से भोजपुरी दर्शकों को एंटरटेन कर रही हैं। उनके गाने सोशल मीडिया रील्स पर फैंस के बीच धमाल मचा रहे हैं। वहीं अक्षरा सिंह का नया गाना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

akshara-singh-video-song

‘टोना लग जाई’ गाने को रितेश पांडेय ने अपनी आवाज दी है। इस गाने को राजेश मिश्रा ने लिखा है। इसका म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है। अक्षरा सिंह का ये गाना रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अक्षरा सिंह का गाना ‘टोना लग जाई’ (tona lag jaayi)

अक्षरा सिंह का गाना ‘टोना लग जाई’ (tona lag jaayi) फिल्म ‘दबंग दामाद’ (bhojpuri film dabangg damad) का है। अबतक इस गाने को 271,695 व्यूज मिल चुके हैं। भोजपुरी दर्शक गाने को खूब पसंद कर रहे हैं।

अक्षरा सिंह की अच्छी फैन फॉलोइंग होने के चलते इस गाने को यूट्यूब पर क़ाफी पसंद किया जा रहा है। अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और फोटो फैंस के साथ साझा करती हैं। उनकी तस्वीरों और वीडियो पर लाखों लाइक आते हैं।

Related Posts

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.