दिलदारनगर बाजार से चित्रकोनी, ताजपुर कुर्रा, सिहानी सहित जमानिया क्षेत्र की अधिकांश सड़कें बदहाल हो गयी है, जिसपर पैदल चलना मुश्किल हो गया है। पूर्व मंत्री प्रतिनिधि और सपा नेता मन्नू सिंह के नेतृत्त्व में क्षेत्रीय जनता ने खराब सड़क का विरोध किया। विभागीय अधिकारियो को चेतावनी देते हुए कहा कि खराब सड़कों की मरम्मत नही किया गया तो संबंधित विभागीय अधिकारियो का घेराव करेंगे।
मन्नू सिंह ने बताया कि पांच किमी सड़क का मरम्मत 2013 में 35 लाख की लागत से लोक निर्माण विभाग खंड एक द्वारा कराया गया था। लेकिन लम्बा समय बीतने के बाद नाम मात्र का मरम्मत कर खानापूर्ति कर छोड़ दिया गया। जिससे छतिग्रस्त सड़क पर जगह-जगह गड्डा बनकर जल जमाव होने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया हैं। खराब सड़क के चलते राहगीर, बच्चों, बीमार लोगों के लिए यातायात करना टेडी खीर हो गया है। हल्की बरसात मे सड़कों मे बने गड्ढों में पानी भर गया है। मजबूरी में ग्रामीण इस सड़क पर रोज सफर करने की आदत पड़ गई है। इस पर मन्नू सिंह, अबूबकर खान, तौकीर खान, अनील यादव,रिसू यादव,मोहित गुप्ता राजेश खरवार इत्यादि सपा के लोगो ने चेतावनी देते हुई शासन प्रशासन से खराब सड़को की मरम्मत की मांग किया है।
Latest Ghazipur Hindi News | Ghazipur News | Dildarnagar Ghazipur News | Latest News Ghazipur | Ghazipur Today News | Ghazipur News in Hindi | Breaking Ghazipur News | Ghazipur News Headlines