कोरोना की तीसरी लहर और भी ज्यादा घातक होने की आशंका है। ग्रामीणांचलों में कोहराम मचा सकती है। वजह, लोगों की लापरवाही। चेहरे पर मास्क नहीं है और भीड़भाड़ वाली जगहों में ही शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। साप्ताहिक बंदी का भी पालन नहीं हो रहा है। दिन भर दुकानें खुल रही हैं।
कोरोना की तीसरी लहर आसानी से लोगों को संक्रमित कर देगी, क्योंकि यहां के लोग अब लापरवाह हो गए हैं। सबसे जरूरी मास्क और शारीरिक दूरी का पालन करना है। इन नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। घर से निकलते ही लापरवाही शुरू हो जाती है। बिना मास्क के लोग घुम रहे है। ऐसे में स्थिति घातक हो सकती है।
ये कार्य घर-घर तक वायरस पहुंचाने वाला हो रहा है। अधिकांश जगह इस तरह के ही हालत पैदा हो गए हैं। सभी जगह बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। मास्क लगाने के लिए कोई बोलता है तो वायरस खत्म होने की बात कहते हुए हंसी में उड़ाते हुए ये लोग चले जाते हैं। युवा वर्ग इस कार्य में सबसे आगे है।
पहली और दूसरी लहर का तो सामना कर लिया अब तीसरी लहर और भी ज्यादा घातक है, इसलिए सभी को सावधानियां बरतनी जरूरी हैं। सबसे जरूरी मास्क और शारीरिक दूरी का पालन है। अन्य जो भी जरूरी कार्य है उसका पालन हर हाल में करें।