नगर स्थित सतुआनी घाट पर बुधवार दोपहर एक किशोरी ने गंगा में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने दौड़कर उसे रोकना चाहा लेकिन सफल न हो सके। इसकी सूचना पर पुलिस ने मछुआरों की मदद से जाल डालवाकर छानबीन करायी। हालांकि देर शाम तक किशोरी का पता नहीं चल सका।
बुधवार की दोपहर लगभग 12:30 बजे नगर स्थित सतुआनी घाट गंगा किनारे एक अज्ञात किशोरी जाकर बैठ गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि काफी देर तक गुमशुम घाट पर बैठी रही। फिर अचानक उठी और गंगा में छलांग लगा दी। यह देख आस-पास मौजूद मछुआरों ने उसे बचाने का प्रयास किया और कोतवाली पुलिस को सूचना भी दी। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद मछुआरों की मदद से गंगा में जाल डलवाकर किशोरी की खोज-बीन शुरू कराई। नाव से दूर तक तलाश की गई और आगे के घाटों पर भी सूचना दी गई। कई घंटों के प्रयास के बावजूद किशोरी का कुछ पता नहीं चल सका।
Latest Ghazipur Hindi News | Ghazipur News | Daily Ghazipur News | Latest News Ghazipur | Ghazipur Today News | Ghazipur News in Hindi | Breaking Ghazipur News | Ghazipur News Headlines