अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सेवा सत्याग्रह के तहत जमानियां विधानसभा क्षेत्र के सेवराई, बक्सड़ा, धनौता, बहादुरपुर, नरियांव, फुल्ली आदि गांव में प्रियंका गांधी द्वारा भेजे गए दवा किट का वितरण किया गया।
प्रदेश सचिव जनक कुशवाहा ने कहा कि सेवा सत्याग्रह कांग्रेस पार्टी की मूल विचार धारा है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता गरीब, मजलूम, दलित, तमाम लोगों की सेवा करते हुए उनकी लड़ाई लड़ने का काम किया है। राकेश सिंह, मनोज कुशवाहा, डॉ. सुमेर सिंह कुशवाहा, श्यामनारायण सिंह, लक्ष्मण प्रसाद, श्याम जी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Latest Ghazipur Hindi News | Ghazipur News | Daily Ghazipur News | Latest News Ghazipur | Ghazipur Today News | Ghazipur News in Hindi | Breaking Ghazipur News | Ghazipur News Headlines