बाजार के मुख्य चौराहा पर कांग्रेस पार्टी के कासिमाबाद इकाई के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर आक्रोश जताते हुए प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं का कहना था कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे। प्रदेश सरकार तानाशाही रवैया अपनाते हुए उन्हें न केवल वहां जाने से रोका बल्कि उनके साथ बदसलूकी भी किया। उनका कहना था कि वह उनकी गिरफ्तारी का विरोध करते हैं। इस दौरान पार्टी के सुनील राम,सतीश उपाध्याय, ओमप्रकाश राजभर, अमित राम, मोहन चौहान, त्रिभुवन राम, नगेंद्र सिंह, धनंजय सिंह, के के मौर्या, फिरोज अहमद, दीनानाथ यादव, सूरजमल प्रसाद आदि मौजूद रहे।
गाजीपुर : चौराहा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंक कर जताया विरोध
अक्टूबर 02, 2020
0
Tags