राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर राष्ट्र उनका नमन कर रहा। लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अॢपत की। जीपीओ पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के बाद राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने उनका नमन भी किया।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ इस दौरान भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक तथा लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया और भाजपा लखनऊ के नेता भी मौजूद थे।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसके बाद हजरतगंज में क्षेत्रीय खादी आश्रम का रुख किया। जहां पर महात्मा गांधी से जुड़ी वस्तुओं का अवलोकन किया। यहां पर सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने चरखा चलाकर सूत भी काता। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह भी खादी आश्रम में मौजूद थे।
इसके बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा सीएम योगी आदित्यनाथ ने लाल बहादुर शास्ती भवन (एनेक्सी) जाकर देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनको नमन किया।