बक्सर: बिहार के बक्सर में कोरोना वायरस की चेन बढ़ती जा रही है। बुधवार को एक साथ 12 संक्रमित मिलने के बाद शुक्रवार को 11 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें पांच महिला और छह पुरुष हैं। जिनकी कोराना जांच पॉजिटिव मिली है उनमें बच्चों की संख्या छह है। 16 अप्रैल को आसनसोल तब्लीगी जमात से लौटे 2 मरीज़ों से अबतक नया भोजपुर में 49 और लोग संक्रमित हो चुके हैं।
एक साल की बच्ची भी निकली कोरोना पॉजिटिव
कोरोना पॉजिटिव में बच्चों की संख्या अधिक है। इनमें एक, छह, आठ, नौ, 14 और 15 साल के बच्चे हैं। जबकि 17, 21, 25, 32, और 58 साल के लोग भी संक्रमित मिले हैं। राहत की बात है कि सभी नया भोजपुर से मिले पुराने मरीज की ही चेन हैं। इसके साथ ही बक्सर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 51 हो गई है। इनमें पांच कोरोना वायरस से मुक्त होकर होम आइसोलेशन पर हैं।