बक्सर: कोरोना पॉजिटिव 6 और मरीजों को मंगलवार को छुट्टी दे दी गई। इस तरह 56 मरीजों में अब ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 18 हो गई। इस दिन एक मरीज मो.हाजी एकबाल को पटना नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से भी छुट्टी दी गई है। जिलाधिकारी अमन समीर ने बताया कि जिले के आइसोलेशन सेंटर से 6 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि इन सभी मरीजों का इलाज स्थानीय स्तर पर ही किया गया है। ठीक होने के उपरांत इन सभी छह मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इस दौरान मरीजों का नाम पूछे जाने पर कि किन लोगों को छोड़ा जा रहा है, जिलाधिकारी ने नाम बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि जिन लोगों को छोड़ा जा रहा है अभी उनका नाम नहीं बताया जाएगा। बहरहाल, 6 मरीजों को जिला मुख्यालय से और 1 मरीज के पटना से छुट्टी मिलने से अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 38 रह गई। बता दें कि अब तक यहां कुल 56 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
Source link