Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

जब आम्रपाली ने निरहुआ से कहा- कर लूं तुमसे शादी? तो ये मिला जवाब, वीडियो हुआ वायरल

Top Post Ad


भोजपुरी सिनेमा एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव जी (Dinesh Lal Yadav) का ये वीडियो सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है|

इस टाइम एंटरटेनमेंट की दौर में मुंबई- बॉलीवुड, टॉलीवुड, भोजपुरी सभी इंड्रस्टी पर ताला लटका हुआ है|भोजपुरी (Bhojpuri) सिनेमा के सेलेब्स भी इन दिनों लॉकडाउन (Lockdown) की वजह से घर पर हैं और सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए अपने फैंस से मुलाकात कर रहे हैं| कोरोना वायरस के कहर के बीच भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव जी (Dinesh Lal Yadav) यानि निरहुआ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आम्रपाली दुबे, निरहुआ से शादी की बात कर रही हैं| इस वीडियो को उनके फैन्स के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा हैं|

दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी रील लाइफ में कई बार साथ देखे गए हैं| अक्सर दोनों ने पति-पत्नी जैसे किरदार को भोजपुरी सिनेमा में अदा किए हैं| भोजपुरी इंडस्ट्री में में दोनों की जोड़ी को काफी हिट जोड़ियों में से एक माना जाता है| हाल ही में दिनेश लाल यादव जी उर्फ निरहुआ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है| इस वीडियो में आम्रपाली दुबे निरहुआ से यही कहती नजर आ रही हैं कि कर लूं तुमसे शादी? इस वीडियो के शुरू में तो दोनों ने फैंस को एक बार झटका ही दे दिय| ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है|
निरहुआ ने जो वीडियो शेयर किया है, वो टिकटॉक वीडियो है| दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दोनों ही टिकटॉक पर बहुत फेमस हैं| वीडियो के शुरू में आम्रपाली कहती हैं, एक और शेर सुनाती हूं.... निरहुआ अपने खास अंदाज में कहते हैं- बको। इस पर आम्रपाली बोलती हैं, कर लूं तुमसे शादी ये ख्याल अच्छा है... बीच में टोकते हुए निरहुआ कहते हैं- क्या बात है...खुदा की कसम मजा आ गया भाई... आम्रपाली कहती हैं, आगे बोलूं... तो दिनेश उन्हें रोक देते हैं| और कहते हैं, यहीं रोक दो बस. यहीं खत्म. मुझे यहीं उतार दो भाई. इसके बाद पीछे से हंसी की आवाज तेज से आती है|



टिकटॉक पर मनोरंजन के लिए दिनेश लाल जी और आम्रपाली ने इसे बनाया ह| इस वीडियो को अब तक सोशल मिडिया पे 21 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं...

Related Posts

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.